MPSC Admit Card 2021: एमपीपीएससी वन सेवा मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड आज होंगे जारी, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

MPSC Admit Card 2021: एमपीपीएससी वन सेवा मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड आज होंगे जारी, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
X
MPSC Admit Card 2021: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आज यानी 9 सितंबर को एमपीपीएससी वन सेवा एडमिट कार्ड 2019 को जारी करेगा।

MPSC Admit Card 2021: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आज यानी 9 सितंबर को एमपीपीएससी वन सेवा एडमिट कार्ड 2019 को जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए उपस्थित होना है, वे एमपीपीएससी की आधिकारिक साइट mppsc.nic.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। आधिकारिक नोटिस के अनुसार एडमिट कार्ड 9 सितंबर से 17 सितंबर 2021 तक आधिकारिक साइट पर उपलब्ध होगा। परीक्षा 19 सितंबर 2021 को आयोजित की जाएगी।

एमपीपीएससी वन सेवा मेन्स एडमिट कार्ड 2019: ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

चरण 1. एमपीपीएससी की आधिकारिक साइट mppsc.nic.in पर जाएं।

चरण 2. होम पेज पर उपलब्ध एमपीपीएससी फॉरेस्ट सर्विस मेन्स एडमिट कार्ड 2019 लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3. लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

चरण 4. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

चरण 5. एडमिट कार्ड की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।

चरण 6. आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाक के माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे। सभी उपस्थित उम्मीदवारों को आधिकारिक साइट से परीक्षा एडमिट कार्ड की सॉफ्ट कॉपी डाउनलोड करनी होगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगी।

Tags

Next Story