MPPSC Notification 2023: मध्य प्रदेश में 227 पदों पर निकली वैकेंसी, पढ़िये आवेदन के लिए क्या होनी चाहिए योग्यताएं

MPPSC Notification 2023: मध्य प्रदेश में 227 पदों पर निकली वैकेंसी, पढ़िये आवेदन के लिए क्या होनी चाहिए योग्यताएं
X
MPPSC Notification 2023: मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने 227 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। नीचे पढ़िये पूरी डिटेल्स...

MPPSC Notification 2023: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग यानी MPPSC की ओर से 227 पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस नोटिफिकेशन को ऑनलाइन माध्यम से MPPSC आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर देखा जा सकता है। नोटिफिकेशन जारी करने के साथ ही MPPSC की ओर से आवेदन भरने की तिथियों की भी घोषणा कर दी है। PCS परीक्षा 2023 के लिए आवेदन भरने की प्रक्रिया 22 सितंबर, 2023 दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और 21 अक्टूबर, 2023 तक चलेगी। इस फॉर्म को उम्मीदवार ऑनलाइन भर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार MPPSC द्वारा जारी किए गए निर्धारित तिथियों में ही आवेदन कर सकेंगे।

क्या होनी चाहिए योग्यता

MPPSC परीक्षा 2023 का आवेदन भरने के के लिए उम्मीदवारों के किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट से ग्रेजुएट होना चाहिए। जो उम्मीदवार ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर में पढ़ रहे हैं, वे भी इस परीक्षा में शामिल होने के योग्य हैं। परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों की आयु कम से कम 21 वर्ष और अधिक से अधिक से अधिक 40 वर्ष होनी चाहिए।

किस पद के लिए कितनी वैकेंसी

मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने 227 खाली पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के अनुसार आप पोस्ट वाइज वैकेंसी का विवरण नीचे देख सकते हैं।

Also Read: Rajasthan BSTC 2023 Result: राजस्थान बीएसटीसी का रिजल्ट आने वाला है जल्द, जानें कैसे डाउनलोड करें आंसर-की | Hari Bhoomi

-सहकारी निरीक्षक: 122 पद

-राज्य प्रशासनिक सेवा उप-जिला अध्यक्ष: 27 पद

-उप पुलिस अधीक्षक: 22 पद

-अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त: 17 पद

-मुख्य नगर पालिका अधिकारी: 17 पद

-विकास खंड अधिकारी: 16 पद

-नायब तहसीलदार: 3 पद

-आबकारी उप निरीक्षक: 3 पद

चयन करने की प्रक्रिया

MPPCS भर्ती 2023 में सेलेक्ट होने के लिए प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू प्रक्रिया से होकर गुजरना होगा। प्रारंभिक परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रश्न पत्र OMR पर आधारित होगा, जिसके बाद मुख्य परीक्षा लिखित यानी विवरणात्मक प्रकार लिया जाएगा, अंत में उम्मीदवारों को साक्षात्कार यानी इंटरव्यू प्रक्रिया में शामिल होना होगा। सभी प्रक्रिया में पास होने वाले उम्मीदवार ही इस भर्ती के योग्य माने जाएंगे।

ये भी पढें- BPSC TRE Result 2023: इस दिन जारी होगा बीपीएससी टीचर भर्ती का रिजल्ट, चेयरमैन अतुल प्रसाद दी जानकारी | Hari Bhoomi

Tags

Next Story