MPSC Prelims Result 2022: एमपीएससी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट हुआ घोषित, ऐसे करें चेक

MPSC Prelims Result 2022: एमपीएससी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट हुआ घोषित, ऐसे करें चेक
X
MPSC Prelims Result 2022: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने एमपीएससी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट 2022 घोषित कर दिया है।

MPSC Prelims Result 2022: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने एमपीएससी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट 2022 घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे एमपीएससी की आधिकारिक साइट mpsc.gov.in के माध्यम से रिजल्ट की चेक कर सकते हैं। लिखित परीक्षा 23 जनवरी 2022 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

आयोग मुख्य परीक्षा के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी करेगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 5 अक्टूबर 2021 को शुरू हुई और 1 जनवरी 2022 को समाप्त हुई। यह भर्ती अभियान संगठन में 290 पदों को भरेगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एमपीएससी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

एमपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट 2022: ऐसे करें चेक

चरण 1: एमपीएससी की आधिकारिक साइट mpsc.gov.in पर जाएं।

चरण 2: होमपेज पर उलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

चरण 4: अपना रोल नंबर खोजें और सभी विवरण जांचें।

चरण 5: भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें और सहेजें।

मेरिट सूची से पता चला है कि कुल 6567 उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा में क्वालीफाई किया है और अब एमपीएससी राज्यसेवा मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे जो कि 7, 8 और 9 मई 2022 को आयोजित की जाएगी। एमपीएससी ने चयनित उम्मीदवारों के क्षेत्रवार रोल नंबर के साथ प्रीलिम्स के लिए श्रेणी-वार कट-ऑफ अंक भी जारी किए हैं।

Tags

Next Story