MSBSHSE महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा शुल्क वापसी प्रक्रिया हुई शुरू, जानें डेटल्स

महाराष्ट्र शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को फरवरी-मार्च 2021 में बोर्ड परीक्षाओं के लिए कक्षा 10 और 12 के छात्रों से एकत्र किए गए शुल्क को आंशिक रूप से वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बोर्ड परीक्षा कोरोनावायरस महामारी के मद्देनजर रद्द कर दिया गया था।
महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड फॉर सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) आंशिक रूप से परीक्षा शुल्क वापस कर रहा है। शिक्षा बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि कक्षा 10 और 12 के लाखों छात्रों से लिया गया परीक्षा शुल्क आंशिक रूप से वापस कर दिया जाएगा, जिसके लिए विद्यार्थियों को बोर्ड के पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना होगा, जहां उन्हें एक लिंक प्रदान किया जाएगा।
ग्रेड 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं आमतौर पर फरवरी-मार्च में आयोजित की जाती हैं। इस साल कोविड-19 महामारी के कारण रद्द कर दी गई थीं। अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ समय से परीक्षा शुल्क वापस करने की मांग की जा रही थी और बोर्ड ने अब छात्रों के पैसे वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS