MSBSHSE SSC Result 2019: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब होगा जारी, जानिए यहां

MSBSHSE SSC Result 2019:  महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब होगा जारी, जानिए यहां
X
MSBSHSE SSC Result 2019: महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्रों का इंतजार जल्द ही समाप्त हो जाएगा। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) द्वारा जल्द ही महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं क्लास का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

MSBSHSE SSC Result 2019: महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी रिजल्ट (MSBSHSE SSC Result) का बेसब्री से इंतजार करने छात्रों का इंतजार जल्द ही समाप्त हो जाएगा। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) द्वारा जल्द ही महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं क्लास का रिजल्ट (Maharashtra Board class 10 Result) घोषित किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2019 (Maharashtra Board 10ूप Result 2019) जून के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता हैं।

महाराष्ट्र बोर्ड ने 10वीं क्लास के रिजल्ट (MSBSHSE Class 10 Result) को लेकर तारीख की कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की है। इस बार महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं परीक्षा में उपस्थित छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाकर अपना महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 01 मार्च से 22 मार्च के बीच किया था। इस बार महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं क्लास की परीक्षा में 17 लाख से ज्यादा छात्र उपस्थित हुए थे।


एमएसबीएसएचएसई एसएससी रिजल्ट 2019 (MSBSHSE SSC Result 2019) ऐसे करें चेक

चरण 1 - सबसे पहले छात्र महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresults.nic.in पर जाएं।

चरण 2 - फिर होमपेज पर 'Maharashtra SSC Result 2019' लिंक पर क्ल‍िक करें।

चरण 3 - इसके बाद छात्र मांगी गई जानकारियां भरकर संबिट करें।

चरण 4 - आपका रिजल्ट स्क्रीन खुल जाएगा।

चरण 6 - अंत में रिजल्ट डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल लें।


आपको बता दें कि साल 2018 में महाराष्ट्र बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट 8 जून को जारी किया था। पिछले साल कुल 89.41 फीसदी छात्र सफल हुए थे। बता दें कि साल 2018 में 10वीं क्लास की परीक्षा में 17 लाख 51 हजार 353 छात्र शामिल हुए थे। इनमें 15 लाख 65 हजार 884 छात्र सफल हुए थे।

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) की स्थापना 1965 को हुई थी। महाराष्ट्र बोर्ड का अधिकार क्षेत्र 9 डिविजनल बोर्ड तक फैला है। इनमें लातूर,अमरावती, नासिक, नागपुर, पुणे, मुंबई, औरंगाबाद, कोल्हापुर और रत्नागिर शामिल हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story