NEET 2019 Result : दिन में महज 8 घंटे पढ़कर NEET परीक्षा में किया टॉप

NEET परीक्षा के रिजल्ट में देशभर में पहली रैंक हासिल करने वाले नलिन खंडेलवाल ने कहा कि पूरे देश में पहली रैंक हासिल करके बहुत खुश हूं। नलिन ने कहा कि वह रोज आठ घंटे पढ़ाई करते थे। अपनी सफलता के लिए उन्होंने अपने शिक्षको को धन्यवाद ज्ञापित किया।
Jaipur's Nalin Khandelwal has secured All India Rank 1 in NEET exam, says, 'I am very happy at securing first rank. I used to study for eight hours everyday. I would like to thank my teachers." #Rajasthan pic.twitter.com/0bCGh2Kwg2
— ANI (@ANI) June 5, 2019
पूरे भारत में पहली रैंक हासिल करने वाले जयपुर के नलिन ने 720 में 701 अंक हासिल किया, वहीं दिल्ली के भाविक बंसल ने 700 अंक हासिल करके दूसरी रैंक हासिल की। तीसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश के अक्षत कौशिक रहे उन्हें भी 700 अंक मिले हैं। चौथे स्थान पर हरियाणा के स्वास्तिक भाटिया रहे जिन्हें 696 अंक मिले हैं।
मेडिकल कॉलेजों में यूजी कोर्स के लिए होने वाली इस परीक्षा में इस साल 15,16,066 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इसमें से परीक्षा में 14,08,051 छात्र बैठे। इसमें से 7 लाख 95 हजार 31 सफल हुए हैं। नीट 2019 परीक्षा का आयोजन 5 और 20 मई को विभिन्न केंद्रों अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू के अलावा 8 क्षेत्रीय भाषाओं में किया गया था। नीट 2019 की फाइनल आंसर की आज ही जारी की गई है। फाइन आंसर की के आधार पर नीट 2019 का रिजल्ट तैयार किया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS