NEET 2019 Admit Card: नीट 2019 के एडमिट कार्ड आज होंगे जारी, ntaneet.nic.in से करें चेक

NEET 2019 Admit Card: नीट 2019 के एडमिट कार्ड आज होंगे जारी,  ntaneet.nic.in से करें चेक
X
NEET 2019 Admit Card: नीट 2019 (NEET 2019) के एडमिट कार्ड (NEET 2019 Admit Card) आज यानी 15 अप्रैल 2019 को जारी किए जा सकते हैं। नीट एडमिट कार्ड नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी होंगे।

NEET 2019 Admit Card: नीट 2019 (NEET 2019) के एडमिट कार्ड (NEET 2019 Admit Card) आज यानी 15 अप्रैल 2019 को जारी किए जा सकते हैं। नीट एडमिट कार्ड नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ऑफिशियल वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जारी होंगे।

जिन उम्मीदवारों ने नीट 2019 परीक्षा के लिए आवेदन किया है वे उम्मीदवार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद एनटीए (NTA) की ऑफिशियल वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जाकर एनटीए नीट एडमिट कार्ड 2019 डाउनलोड कर सकते हैं।

इस बार नीट (NEET) परीक्षा का आयोजन 5 मई 2019 को किया जाएगा। नीट 2019 के लिए करीब 15 लाख 20 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 01 नवंबर, 2018 को शुरू हुई थी और आवेदन 30 नवंबर 2018 तक हुए थे।

आपको बता दें कि नीट परीक्षा एनटीए द्वारा आयोजित कराई जाएगी, इससे पहले यह परीक्षा सीबीएसई द्वारा आयोजित कराई जाती थी। नीट परीक्षा देशभर में एमबीबीएस और बीडीएस कोर्सेस में एडमिशन लेने के लिए पास करना जरूरी होता है। केवल एम्स और जिपमर अपने मेडिकल कोर्स के लिए अलग से परीक्षा का आयोजन कराता है।

नीट 2019 एडमिट कार्ड (NEET 2019 Admit Card ) डाउनलोड करने की प्रक्रिया

चरण 1. सबसे पहले उम्मीदवार एनटीए की ऑफिशियल ntaneet.nic.in पर जाएंगे।

चरण 2. इसके बाद NEET 2019 Admit Card डाउनलोड लिंक पर क्लिक करेंगे।

चरण 3. इसके बाद नई विंडो खुलेगी, उम्मीदवार उसमें अपना एप्लीकेशन नंबर और डीओबी दर्ज कर संबिट बटन पर क्लिक करेंगे।

चरण 4. अंत में एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, उसे डाउनलोड कर लेंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story