NEET Admit Card 2019: कुछ देर में जारी होगा नीट एडमिट कार्ड, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

NEET Admit Card 2019: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) 2019 के एडमिट कार्ड कुछ ही देर में जारी किए जाएंगे। नीट एडमिट कार्ड नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी किए जाएंगे। नीट 2019 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड (NEET Admit Card) NTA की ऑफिशियल वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर पाएंगे।
नीट 2019 परीक्षा 5 मई को आयोजित होगी। इस परीक्षा का आयोजन एनटीए द्वारा किया जाएगा। इस बार करीब 15.19 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है। नीट 2019 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 01 नवंबर, 2018 से शुरू होकर 30 नवंबर 2018 चली थी।
आपको बता दें कि एनटीए द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक मुताबिक बिना एडमिट कार्ड के उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। नीट 2019 परीक्षा का आयोजन पेपर-पेन मोड में किया जाएगा। एनटीए उसी के लिए आउटसोर्सिंग एग्जाम सेंटरों को देख रहा है।
नीट 2019 विज्ञप्ति के अनुसार नीट परीक्षा के लिए देश भर में 3,000 से अधिक केंद्र बनाए जाएंगे। नीट परीक्षा देशभर में एमबीबीएस और बीडीएस कोर्सेस में प्रवेश के लिए आयोजित कराई जाती है। केवल एम्स और जिपमर अपने मेडिकल कोर्स के लिए अलग से परीक्षा आयोजित करता है।
NEET Admit Card 2019 Live Updates
04:30 PM: नीट 2019 परीक्षा का एडमिट कार्ड 5 बजे तक जारी होने की संभावना है।
04:00 PM: एडमिट कार्ड एनटीए की ऑफिशियल वेबासाइट ntaneet.nic.in पर जारी किए जाएंगे।
03:30 PM: उम्मीदवार नीट 2019 के एडमिट कार्ड मोबाइल से डाउलोड कर सकते हैं।
03:00 PM: नीट एडमिट कार्ड 2019 जारी होने में कुछ समय और बाकी।
01:00 PM: नीट 2019 परीक्षा की तारीख, समय और केंद्र की जानकारी एडमिट कार्ड पर अंकित होगी।
12:54 PM: इस बार नीट परीक्षा के लिए करीब 15.19 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था.
12:30 PM: इस बार नीट के लिए 15 लाख 19 हजार उम्मीदवारो ने आवेदन किया है।
12:10 PM: नीट 2019 परीक्षा 5 मई को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड परीक्षा से करीब 20 दिन पहले जारी किए जा रहे हैं।
नीट एडमिट कार्ड 2019 (NEET Admit Card 2019) डाउनलोड करने की प्रक्रिया
चरण 1. सबसे पहले उम्मीदवार एनटीए की ऑफिशियल ntaneet.nic.in पर जाएंगे।
चरण 2. इसके बाद NEET Admit Card 2019 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करेंगे।
चरण 3. इसके बाद नई विंडो खुलेगी, उम्मीदवार उसमें अपना एप्लीकेशन नंबर और डीओबी दर्ज कर संबिट बटन पर क्लिक करेंगे।
चरण 4. अंत में एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, उसे डाउनलोड कर लेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS