NEET Admit Card 2022: एनबीईएमएस जल्द जारी करेगा नीट पीजी एडमिट कार्ड, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

NEET PG Admit Card 2022: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) जल्द ही नीट पीजी एडमिट कार्ड 2022 जारी करेगा। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा 21 मई 2022 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एनबीई की आधिकारिक साइट nbe.edu.in के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है।
बोर्ड द्वारा अभी तक एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख का खुलासा नहीं किया गया है। सूचना बुलेटिन के अनुसार उम्मीदवारों को एनबीईएमएस वेबसाइट पर एडमिट कार्ड की उपलब्धता के संबंध में एसएमएस/ईमेल अलर्ट और वेबसाइट नोटिस के माध्यम से सूचित किया जाएगा। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र डाक/ईमेल द्वारा नहीं भेजा जाएगा।
नीट एडमिट कार्ड 2022: ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
चरण 1. प्राधिकरण की साइट nbe.edu.in पर जाएं।
चरण 2. होमपेज पर उपलब्ध नीट पीजी एडमिट कार्ड 2022 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. लॉगिन विवरण दर्ज करें और पर क्लिक करें।
चरण 4. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 5. एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS