NEET MDS 2022: नीट एमडीएस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि आज, ऐसे करें अप्लाई

NEET MDS 2022: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) एमडीएस 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि आज यानी 24 जनवरी 2022 है। जो आवेदक 2022 सत्र के लिए डेंटल सर्जरी में मास्टर कोर्स में प्रवेश लेने के इच्छुक हैं, वे यहां आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नीट एमडीएस 2022: पात्रता मानदंड
आवेदक एक बार आवेदन करने से पहले नीट एमडीएस 2022 के बारे में सभी विवरणों की जांच कर लें, क्योंकि किसी के पास डेंटल सर्जरी कोर्स में बैचलर की मान्यता प्राप्त डिग्री होनी चाहिए।
एनबीई 6 मार्च 2022 को नीट एमडीएस 2022 परीक्षा आयोजित करेगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट प्रारूप में होगी। छात्रों की कठिनाइयों को कम करने के लिए एनबीई 21 फरवरी 2022 से एक डेमो टेस्ट भी आयोजित करेगा। अधिकारियों के अनुसार एनबीई 21 मार्च 2022 तक रिजल्ट घोषित करेगा।
नीट एमडीएस 2022: शेड्यूल
नीट एमडीएस रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख - 24 जनवरी, 2022
आवेदन संपादन विंडो - 28 जनवरी से 31 जनवरी
नीट एमडीएस एडमिट कार्ड - 1 मार्च, 2022
नीट एमडीएस 2022 परीक्षा तिथि - 6 मार्च 2022
नीट एमडीएस रिजल्ट 2022 - 21 मार्च 2022
नीट एमडीएस 2022: ऐसे करें आवेदन
चरण 1. उम्मीदवार एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
चरण 2. होमपेज पर नीट एमडीएस टैब पर क्लिक करें।
चरण 3. नीट एमडीएस 2022 के तहत आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4. पूछे गए क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके रजिस्टर या लॉगिन करें।
चरण 5. नीट एमडीएस आवेदन पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 6. विवरण भरें और पूछे गए दस्तावेज अपलोड करें।
चरण 7. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
चरण 8. आगे उपयोग के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS