NEET PG 2022: नीट पीजी आवेदन के लिए एडिट विंडो आज से होगी ओपन, ऐसे कर पाएंगे बदलाव

NEET PG 2022: नीट पीजी आवेदन के लिए एडिट विंडो आज से होगी ओपन, ऐसे कर पाएंगे बदलाव
X
NEET PG 2022: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) आज नीट पीजी 2022 (NEET PG 2022) आवेदनों के लिए एडिट विंडो खोलेगा।

NEET PG 2022: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) आज नीट पीजी 2022 (NEET PG 2022) आवेदनों के लिए एडिट विंडो खोलेगा। जिन उम्मीदवारों ने स्नातकोत्तर कोर्सों के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे एनबीईएमएस की आधिकारिक साइट nbe.edu.in के माध्यम से बदलाव कर सकते हैं।

एडिट विंडो 29 मार्च से 7 अप्रैल 2022 तक खुली रहेगी। त्रुटिपूर्ण / गलत फोटो को सुधारने के लिए अंतिम एडिट विंडो 26 अप्रैल को खुलेगी और 30 अप्रैल 2022 तक खुली रहेगी। जो उम्मीदवार परिवर्तन करना चाहते हैं, वे इसके माध्यम से कर सकते हैं।

नीट पीजी 2022 आवेदन एडिट करने के लिए डायरेक्ट लिंक

नीट पीजी 2022: ऐसे करें बदलाव

चरण 1. एनबीई की आधिकारिक साइट nbe.edu.in पर जाएं।

चरण 2. होमपेज पर उपलब्ध नीट पीजी 2022 लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3. एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।

चरण 4. अब एडिट विंडो पर क्लिक करें और एप्लीकेशन फॉर्म में बदलाव करें।

चरण 5. एक बार हो जाने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।

चरण 6. पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी रखें।

नीट पीजी एडमिट कार्ड 2022 16 मई 2022 को जारी किए जाएंगे और परीक्षा 21 मई 2022 को आयोजित की जाएगी। रिजल्ट की घोषणा 20 जून 2022 तक होगी। उम्मीदवार एनबीई की आधिकारिक साइट के माध्यम से अधिक संबंधित विवरण देख सकते हैं।

Tags

Next Story