NEET PG 2022: नीट पीजी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि आज, ऐसे करें अप्लाई

NEET PG 2022:  नीट पीजी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि आज, ऐसे करें अप्लाई
X
NEET PG 2022: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) आज नीट पीजी 2022 (NEET PG 2022) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को बंद कर देगा।

NEET PG 2022: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) आज नीट पीजी 2022 (NEET PG 2022) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को बंद कर देगा। जिन उम्मीदवारों ने अभी भी स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे इसे एनबीई की आधिकारिक साइट https://nbe.edu.in/ के माध्यम से कर सकते हैं। रिजस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 जनवरी 2022 को शुरू की गई थी।

पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 फरवरी 2022 तक थी, जिसे बढ़ाकर 25 मार्च कर दिया गया था। सभी उम्मीदवारों के लिए एडिट विंडो 29 मार्च से 7 अप्रैल 2022 तक की जाएगी। एडमिट कार्ड 16 मई 2022 को जारी किया जाएगा और परीक्षा 21 मई 2022 को आयोजित की जाएगी। रिजल्ट 20 जून 2022 को घोषित किया जाएगा।

नीट पीजी 2022 रजिस्ट्रेशन करने के लिए डायरेक्ट लिंक

नीट पीजी 2022: ऐसे करें आवेदन

चरण 1. एनबीईएमएस की आधिकारिक साइट natboard.edu.in पर जाएं।

चरण 2. होम पेज पर उपलब्ध नीट पीजी 2022 लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3. एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण कराना होगा।

चरण 4. आवेदन पत्र भरें और आवश्यक विवरण अपलोड करें।

चरण 5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।

चरण 6. आपका आवेदन जमा कर दिया गया है।

चरण 7. एक बार पृष्ठ डाउनलोड करने के बाद और आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी रखें।

Tags

Next Story