NEET PG Admit Card 2021: जारी हुए नीट परीक्षा के एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड

NEET PG Admit Card 2021: जारी हुए नीट परीक्षा के एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड
X
NEET PG Admit Card 2021: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने नीट पीजी एडमिट कार्ड 2021 जारी कर दिए हैं।

NEET PG Admit Card 2021: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने नीट पीजी एडमिट कार्ड 2021 जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा पीजी के लिए उपस्थित होंगे, वे एनबीई की आधिकारिक साइट nbe.edu.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा 18 अप्रैल को देशभर में आयोजित की जाएगी। बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार एडमिट कार्ड को लाइव कर दिया गया है। एडमिट कार्ड जारी करने की प्रक्रिया एक से दो दिनों में पूरी हो जाएगी।

पहले एडमिट कार्ड 12 अप्रैल को जारी होने वाला था, लेकिन कुछ तकनीकी खराबी के कारण इसमें देरी हुई। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।

नीट पीजी एडमिट कार्ड 2021: ऐसे करें डाउनलोड

चरण 1. एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।

चरण 2. होम पेज पर उपलब्ध आवेदक लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3. लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

चरण 4. एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।

चरण 5. आगे की आवश्यकता के लिए उसी की हार्ड कॉपी रखें।

Tags

Next Story