NEET PG Admit Card 2022: नीट पीजी परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी, जानिए डिटेल्स

NEET PG Admit Card 2022: नीट पीजी परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी, जानिए डिटेल्स
X
NEET PG Admit Card 2022: नीट पीजी 2022 के एडमिट कार्ड जल्द ही आने की उम्मीद है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) नीट पीजी एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in और natboard.edu.in पर जारी करेगा।

NEET PG Admit Card 2022: नीट पीजी 2022 के एडमिट कार्ड जल्द ही आने की उम्मीद है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) नीट पीजी एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in और natboard.edu.in पर जारी करेगा। नीट पीजी एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख की अभी पुष्टि नहीं हुई है। स्नातकोत्तर मेडिकल प्रवेश परीक्षा 21 मई 2022 को आयोजित की जाएगी।

नीट पीजी एडमिट कार्ड 2022: ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

चरण 1. ऑफिशियल नोटिफिकेशन की ऑफिशियल वेबसाइट nbe.edu.in या natboard.edu.in पर जाएं।

चरण 2. एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें, या पहले लॉगिन करें और फिर लिंक खोजें।

चरण 3. आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें।

चरण 4. एडमिट कार्ड देखने के लिए सबमिट करें।

चरण 5. इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।

हाल ही में केंद्र सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) ने उम्मीदवारों को एक फर्जी अधिसूचना के बारे में चेतावनी दी थी जिसमें कहा गया था कि नीट पीजी 2022 को 9 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। पीआईबी ने कहा कि नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन के नाम से जारी एक फेक नोटिस में दावा किया गया है कि नीट पीजी परीक्षा स्थगित कर दी गई है और अब 9 जुलाई 2022 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा स्थगित नहीं की गई है। यह 21 मई 2022 को ही आयोजित किया जाएगा।

Tags

Next Story