NEET UG 2023: सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एक सीट पर अनेक दावेदार, अब तक हुए रिकॉर्ड आवेदन

NEET UG 2023: इस साल नीट यूजी 2023 के लिए अभी तक रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन हुए हैं। यही नहीं, अभी तक इस वर्ष किसी भी प्रवेश परीक्षाओं के लिए इतने बड़े पैमाने पर आवेदन नहीं किए गए हैं। नीट यूजी परीक्षा में शामिल होने के लिए अभी तक कुल 21 लाख 10 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। वहीं, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम तिथि 13 अप्रैल 2023 तक बढ़ा दी है।
बता दें कि पूरे देश में एमबीबीएस की तकरीबन एक लाख सीटें हैं, जिसमें से 50 हजार सीटें सरकारी मेडिकल कॉलेजों के पास है। बीडीएस और आयुष को मिलाकर लगभग 80 हजार सीटें शामिल हैं। यह आंकड़े भी सरकारी और प्राइवेट मेडिकल, दोनों कॉलेजों को मिलाकर है। प्रत्येक स्टूडेंट की चाह होती है कि उसका एडमिशन सरकारी मेडिकल कॉलेज में हो जाए। इस बार स्टूडेंट्स ने सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए रिकॉर्ड तोड़ रजिस्ट्रेशन किए हैं। बताया जा रहा है कि सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एक सीट के सापेक्ष 42 दावेदार मौजूद हैं। ऐसे में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स को बड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा।
7 मई को होगी परीक्षा
देश भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर 7 मई 2023 से एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा केवल एक ही शिफ्ट में होगी। इसका समय दोपहर 2 बजे से शाम 5.30 निर्धारित किया गया है। जानकारों की मानें तो नीट यूजी और जेईई रजिस्ट्रेशन के लिए साल-दर-साल संख्या बढ़ती ही जा रही है।
इस संख्या में इजाफा होने के कई कारण हो सकते हैं। एक सबसे बड़ा कारण जागरूकता है। वहीं, दूसरी सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव की वजह से गांव में बैठे युवा भी समय रहते ही अपना रजिस्ट्रेशन कर लेते हैं।
रजिस्ट्रेशन के आंकड़ों पर डालें नजर
2023 | 21.10 लाख अब तक |
2022 | 18.72 लाख |
2021 | 16.14 लाख |
2020 | 15.97 लाख |
2019 | 15.19 लाख |
2018 | 13.23 लाख |
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS