NIFT Admit Card 2021: निफ्ट परीक्षा के एडमिट कार्ड कल होंगे जारी, जानें डिटेल्स

NIFT Admit Card 2021: निफ्ट परीक्षा के एडमिट कार्ड कल होंगे जारी, जानें डिटेल्स
X
NIFT Admit Card 2021: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) द्वारा निफ्ट परीक्षा 2021 के एडमिट कार्ड कल अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाने की उम्मीद है।

NIFT Admit Card 2021: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) द्वारा निफ्ट परीक्षा 2021 के एडमिट कार्ड कल अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाने की उम्मीद है। एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, उम्मीदवार वेबसाइट nift.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड क पाएंगे।

आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार निफ्ट एडमिट कार्ड 1 फरवरी दोपहर 2 बजे से उपलब्ध होंगे। निफ्ट 14 फरवरी को 32 शहरों में पेन-एंड-पेपर मोड में प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा।

निफ्ट एडमिट कार्ड 2021: ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

चरण 1: निफ्ट की आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in पर जाना होगा।

चरण 2: होमपेज पर दिख रहे admission टैब पर क्लिक करना होगा।

चरण 3: स्क्रीन पर एक नया पृष्ठ दिखाई देगा।

चरण 4: उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें 'NIFT 2021 admit card' लिखा हो।

चरण 5: पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।

चरण 6: आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

निफ्ट 2021 परीक्षा: महत्वपूर्ण तिथियां

रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 21 जनवरी, 2021

आवेदन संपादित करने के लिए विंडो: 25 जनवरी से 28 जनवरी 2021 तक

निफ्ट 2021 एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि - 1 फरवरी 2021

निफ्ट प्रवेश परीक्षा 2021: 14 फरवरी 2021

Tags

Next Story