NIFT Answer Key 2021: निफ्ट आंसर की हुई जारी, 20 फरवरी तक दर्ज करें आपत्ति

NIFT Answer Key 2021: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) की प्रवेश परीक्षा की आंसर की अधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in पर जारी की गई है। जो उम्मीदवार निफ्ट 2021 परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in पर जाकर अपना निफ्ट आंसर की 2021 (NIFT Answer Key 2021) डाउनलोड कर सकते हैं।
निफ्ट 2021 परीक्षा 14 फरवरी 2021 को आयोजित की गई थी। उम्मीदवार निफ्ट आंसर की 2021 के खिलाफ 20 फरवरी (सुबह 10 बजे) तक आपत्तियां उठा सकते हैं। एनआईएफटी आंसर की 2021 को छात्रों द्वारा रोल नंबर की मदद से एक्सेस किया जा सकता है, ड्रॉप-डाउन मेनू से प्रोग्राम और प्रश्न पुस्तिका नंबर का चयन करके जन्मतिथि दर्ज करें।
निफ्ट आंसर की 2021: ऐसे करें डाउनलोड
चरण 1. निफ्ट की आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in पर जाएं।
चरण 2. होमपेज पर उपलब्ध Answer Key For Written Test (Gat) Held on 14.2.2021 लिंक पर क्लिक करें। ।
चरण 3. इसके बाद नया पेझ खुलेगा, उसमें उम्मीदवार अपना निफ्ट रोल नंबर, प्रोग्राम, प्रश्न बुकलेट सीरीज और जन्मतिथि दर्ज कर समबिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 4. आपकी स्क्रीन पर निफ्ट आंसर की 2021 खुल जाएगी।
चरण 5. उम्मीदवार उसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट निकाल लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS