NIT Teacher Recruitment 2019: साल के अंत तक भरे जाएंगे एनआईटी में खाली पड़े शिक्षकों के पद

NIT Teacher Recruitment 2019: साल के अंत तक भरे जाएंगे एनआईटी में खाली पड़े शिक्षकों के पद
X
NIT Teacher Recruitment 2019: 32 एनआईटी संस्थानों में रिक्त पड़े हुए 2 हजार 200 फैकेल्टी पदों को एक अभियान चलाकर भरे जाने का फैसला लिया गया है।

NIT Teacher Recruitment 2019: केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री (MHRD) रमेश पोखरियाल निशंक की अध्यक्षता में बुधवार को हुई राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (NIT) की 12वीं काउंसिल बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इसमें इस साल के अंत तक कुल करीब 32 एनआईटी संस्थानों में रिक्त पड़े हुए 2 हजार 200 फैकेल्टी पदों को एक अभियान चलाकर भरे जाने का फैसला मुख्य है।

मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इन नियुक्तियों में कार्यकाल को जांचने के लिए फैकेल्टी भर्ती सिस्टम को लागू करने पर काउंसिल द्वारा सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई। इसके अलावा भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ियां जांचने के लिए गठित की गई समिति की सिफारिशों को भी बैठक में स्वीकार किया गया।


जिन एनआईटी और आईआईईएसटी में एससी, एसटी, शारिरिक रूप से विकलांग और एमटेक के छात्रों की ट्यूशन फीस माफ नहीं की गई है। उन्हें भी इसे माफ करने का निर्देश दिया गया। साथ ही कुछ अन्य विषयों को अतिरिक्त विचार-विमर्श और पड़ताल करने के लिए काउंसिल की स्थायी समिति और मंत्रालय के स्तर पर मंथन करने के लिए छोड़ दिया।

संस्थानों के सतत विकास के लिए भूकंप रोधी ढांचों के निर्माण, ग्राउंड वाटर की मौजूदगी को लेकर मैपिंग, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, रोबोटिक्स फॉर ह्यूमैनिटीज, वेस्ट को रिसाइकल करने के लिए तकनीक का विकास, साइबर सिक्योरिटी फार सस्टेंड एफर्ट एंड फोकस, क्लाइमेट डिजास्टर रेजीलिएंस, अर्बन रिस्क रिडक्शन, एयरोस्पेस, डिजीटल मैन्युफैक्चरिंग और सोलर थर्मल जैसे विषयों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।


बैठक में एनआईटी, इंडियन इंस्ट्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी (शिबपुर) के निदेशक, संस्थानों के बोर्ड ऑफ गवनर्स के अध्यक्ष और मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story