दिल्ली नगर निगम में निकली बंपर वैकंसी, जाने आवेदन की पूरी प्रक्रिया

X
By - टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्ली |31 Dec 2017 6:45 AM IST
उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने सीनियर रेजीडेंट व जूनियर रेजीडेंट पद के लिए भर्ती निकाली है।
उत्तरी दिल्ली नगर निगम भर्ती 2018:
उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने सीनियर रेजीडेंट व जूनियर रेजीडेंट पद के लिए भर्ती निकाली है। योग्य अभ्यार्थियों के पास सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। यह भर्ती 77 पदों पर होनी है।
इस भर्ती के लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने नोटिफिकेशन जारी किया है। अगर आप भी आवेदन करना चाहते हैं तो इन पदों के लिए आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया के लिए नीचे दी गई जानकारी अवश्य पढ़ें।
उत्तरी दिल्ली नगर निगम भर्ती 2018 के पदों की संख्या
- विभाग - उत्तरी दिल्ली नगर निगम
- पद का नाम - सीनियर रेजीडेंट व जूनियर रेजीडेंट
- कुल पदों की संख्या - 77
सीनियर रेजीडेंट - 45 पद
- वेतन - 18,750 रुपए प्रति महीना
- बेसिक सैलरी - 6,600
जूनियर रेजीडेंट - 32 पद
- वेतन - 15,000 रुपए प्रति महीना
- बेसिक सैलरी - 5,400
उत्तरी दिल्ली नगर निगम भर्ती 2018 के लिए न्यूनतम योग्यता
- शैक्षणिक योग्यता - अभ्यार्थी को किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या संस्था से स्नातकोत्तर डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।
- राष्ट्रीयता - भारतीय
- आयु सीमा - अभ्यार्थी की अधिकतम आयु 40 साल है।
- चयन प्रक्रिया - अभ्यार्थियों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
- नियुक्ति स्थान - दिल्ली
- आवेदन फीस - सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यार्थियों के लिए 1000 रुपए और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग अभ्यार्थियों के लिए 500 रुपए डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से आयुक्त, उत्तर दिल्ली नगर पालिका दिल्ली में भुगतान करना होगा।
उत्तरी दिल्ली नगर निगम भर्ती के लिए आवेदन इस तरह से करें
- योग्य अभ्यार्थी उत्तरी दिल्ली नगर निगम भर्ती 2018 के लिए वेबसाइट mcdonline.gov.in पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- पता - जी-ब्लॉक, पांचवा तल, हिंदू राव हॉस्पिटल, मलका गंज, दिल्ली-110007'
- योग्य अभ्यार्थी आवेदन पत्र, प्रमाण पत्र और दस्तावेजों के मूल और प्रमाणित प्रतियां, पासपोर्ट आकार की फोटो के साथ इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि - 30 दिसंबर 2017
- आवेदन करने की अंतिम तिथि - 08 जनवरी 2018
- इंटरव्यू की तिथि - 08 जनवरी 2018 को 09.30 सुबह
महत्वपूर्ण लिंक
-
नोटिफिकेशन लिंक के लिए - यहा क्लिक करें।
- आवेदन पत्र लिंक के लिए - यहा क्लिक करें।
नोट - इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले पूरा नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS