JEE Main 2023 Date: इस सप्तााह जारी हो सकती है जेईई मेंस एग्जाम की डेट, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

JEE Main 2023 Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) 2023 की मुख्य परीक्षा की तिथियों की घोषणा करेगी। जैसे ही जेईई मेन परीक्षा 2023 के पंजीकरण के लिए पोर्टल खुलेगा तो इंजीनियरिंग के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in 2023 पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकेंगे। जेईई मेन परीक्षा सबसे महत्वपूर्ण परीक्षाओं में से एक है। यह इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाती है।
एनटीए के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जेईई मेन 2023 परीक्षा की तारीख इसी सप्ताह घोषित होने की संभावना है। हालांकि, एनटीए ने इस बारे में कोई आधिकारिक टाइम टेबल जारी नहीं किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेईई मेन 2023 की परीक्षा अगले साल जनवरी और अप्रैल में आयोजित की जाएगी।
जेईई मेन 2023 टेंटेटिव शेड्यूल
जेईई मेन 2023 अधिसूचना: इस सप्ताह घोषित होने की सबसे अधिक संभावना है
जेईई मेन 2023 परीक्षा तिथि: जल्द घोषित की जाएगी
JEE MAIN 2023 पंजीकरण शुरू: जल्द ही घोषित किया जाएगा
आवेदन करने की अंतिम तिथि: जल्द घोषित की जाएगी
JEE MAIN 2023 कंडक्टिंग बॉडी: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)
एनटीए जेईई मेन 2023 की आधिकारिक वेबसाइट: jeemain.nta.nic.in 2023
जेईई मेन 2023 आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी
जेईई मेन 2023 आवेदन प्रक्रिया में पंजीकरण, आवेदन, इमेज अपलोड और भुगतान सहित कई चरण शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक जेईई मेन अगले साल 2023 में जनवरी के मध्य और अप्रैल में आयोजित किए जाने की संभावना है।
जेईई मेन 2023 की आधिकारिक वेबसाइट
jeemain.nta.nic.in
jeemain.nta.nic.in 2023
nta.ac.in
जेईई मेन 2023 के लिए पात्रता
जिन उम्मीदवारों ने 10+2 परीक्षा पास कर ली है या इस वर्ष पढ़ाई कर रहे हैं, वह जेईई मेन परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा में केवल वहीं उम्मीदवार भाग ले सकते है, जिसने साइंस स्ट्रीम से पढ़ाई की हो। इस परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों के पास केमिस्ट्री, फिजिक्स, मैथ के विषय होना अनिवार्य है।
जेईई मेन 2023 में शामिल होने के इच्छुक छात्रों को जेईई मेन आवेदन पत्र भरने से पहले अपनी पात्रता सुनिश्चित करनी चाहिए। विस्तृत सूचना जल्द ही जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी।
पिछले साल एनटीए ने दो सत्रों में जेईई मेन परीक्षा आयोजित की थी। पहला सत्र 20 जून से 29 जून, 2022 तक आयोजित किया गया था। दूसरे सत्र की परीक्षा 21 जुलाई से 30 जुलाई, 2022 के बीच आयोजित की गई थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS