OPSC Mains Admit Card 2020: ओडिशा सिविल सर्विस मेन्स एडमिट कार्ड हुए जारी, यहां से करें डाउनलोड

Odisha Civil Service Mains 2020 Admit Card: ओडिशा लोक सेवा आयोग ने आज ओडिशा सिविल सर्विस मेन्स एडमिट कार्ड 2020 जारी कर दिए है। उम्मीदवार जो ओपीएससी मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होने जा रहे हैं, वे ओपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट opsconline.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
मुख्य परीक्षा 8 फरवरी 2022 को आयोजित की जाएगी। ओडिशा सिविल सेवा मुख्य परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।
ओडिशा सिविल सर्विस मेन्स एडमिट कार्ड 2020: ऐसे करें डाउनलोड
चरण 1. ओपीएससी की आधिकारिक साइट opsconline.gov.in पर जाएं।
चरण 2. होम पेज पर उपलब्ध ओडिशा सिविल सर्विस मेन्स एडमिट कार्ड 2020 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. लॉगिन विवरण दर्ज करें और आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 4. ओपीएससी मुख्य प्रवेश पत्र की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।
चरण 5. भविष्य में उपयोग के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS