Odisha JEE Admit Card 2019: ओजेईई 2019 के एडमिट कार्ड हुए जारी, इन आसान स्टेप्स से करें डाउनलोड

Odisha JEE Admit Card 2019: ओजेईई 2019 के एडमिट कार्ड हुए जारी, इन आसान स्टेप्स से करें डाउनलोड
X
Odisha JEE Admit Card 2019: ओडिशा ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। ओडिशा जेईई एडमिट कार्ड 2019 विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट odishajee.com पर जारी किए गए हैं।

Odisha JEE Admit Card 2019: ओडिशा ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। ओडिशा जेईई एडमिट कार्ड 2019 विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट odishajee.com पर जारी किए गए हैं। ओजेईई 2019 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट odishajee.com पर जाकर अपना ओडिशा जेईई एडमिट कार्ड 2019 डाउनलोड कर सकते हैं।

ओजेईई एडमिट कार्ड 2019 किसी भी उम्मीदवार के पास ऑफलाइन या डाक द्वारा नहीं भेजे जाएंगे। उम्मीदवार ओजेईई 2019 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर प्राप्त कर सकते हैं।

ओजेईई 2019 की परीक्षा 8 जून और 9 जून को आयोजित कराई जाएगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) होगी। ओजेईई परीक्षा के माध्यम से M.Tech, M. Arch, MCA, LE-MCA, M. Pharm, M. Plan और एमबीए कोर्सों में दाखिला मिलेगा।


ओडिशा जेईई एमडिट कार्ड 2019 (Odisha JEE Admit Card 2019) ऐसे डाउनलोड करें

स्टेप 1. सबसे पहले उम्मीदवार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट odishajee.com पर जाएं।

स्टेप 2. इसके बाद होमपेज पर, उन्हें बाएं हाथ की ओर एडमिट कार्ड का लिंक होगा उस पर क्लिक करें।

स्टेप 3. इसके बाद नई विंडो खुलेगी उसमें अपना रिजस्ट्रेशन नंबर और डीओबी दर्ज कर संबिट करें।

स्टेप 4. अंत में एडमिट कार्ड स्क्रिन पर खुल जाएगा, उसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story