Odisha Matric Result 2021: ओडिशा मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट 30 जून को होगा घोषित, जानें डिटेल्स

Odisha Matric Result 2021: ओडिशा मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट 30 जून को होगा घोषित, जानें डिटेल्स
X
Odisha Matric Result 2021: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, बीएसई ओडिशा द्वारा अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर ओडिशा मैट्रिक रिजल्ट 2021 30 जून 2021 को घोषित किए जाने उम्मीद है।

Odisha Matric Result 2021: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, बीएसई ओडिशा द्वारा अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर ओडिशा मैट्रिक रिजल्ट 2021 30 जून 2021 को घोषित किए जाने उम्मीद है। एक बार ओडिशा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 घोषित होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट bseodisha.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे। ओडिशा मैट्रिक रिजल्ट 2021 की तारीख के साथ, बीएसई ने वैकल्पिक मूल्यांकन पद्धति और पासिंग मानदंड भी जारी कर दिए हैं।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार कक्षा 9 अर्धवार्षिक, वार्षिक परीक्षा के अंक, और कक्षा 10 अभ्यास परीक्षा के अंक ओडिशा मैट्रिक रिजल्ट 2021 के लिए विचार किया जाएगा। इससे पहले कोविड -19 के बढ़ते मामलों के कारण ओडिशा कक्षा 10 की परीक्षा रद्द कर दी गई थी।

कक्षा 9 के लिए ओडिशा मैट्रिक रिजल्ट 2021 को 40 प्रतिशत अंक देकर तैयार किया जाएगा, जबकि कक्षा 10 के छात्रों के लिए 60 प्रतिशत वेटेज का अभ्यास टेस्ट दिया जाएगा। जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, उन्हें ऑफलाइन परीक्षा में बैठने का विकल्प मिलेगा। ऑफ़लाइन परीक्षा बोर्ड द्वारा बाद के चरण में आयोजित की जा सकती है।

Tags

Next Story