Odisha TET Answer Key 2019 : ओडिशा टीईटी आंसर की हुई जारी, bseodisha.nic.in से करें डाउनलोड

Odisha TET Answer Key 2019: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, ओडिशा ने ओडिशा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 (Odisha Teacher Eligibility Test 2019) की आंसर की (Odisha TET Answer Key) जारी कर दी है। ओडिशा टीईटी आंसर की 2019 (Odisha TET Answer Key) बीएसई ओडिशा (BSE Odisha) की ऑफिशियल वेबसाइट bseodisha.nic.in पर अपलोड की गई है। जिन उम्मीदवारों ओडिशा टीईटी दी है वे ऑफिशियल वेबसाइट bseodisha.nic.in पर जाकर आंसर की (OTET Answer Key 2019 Download) डाउनलोड कर सकते हैं।
ओडिशा टीईटी 2019 (Odisha TET 2019) परीक्षा के दोनों पेपरों की आंसर की अलग-अलग उपलब्ध है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, ओडिशा ने टीईटी परीक्षा 5 अगस्त 2019 को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की थी।
ओडिशा टीईटी आंसर की 2019 (Odisha TET Answer Key 2019): ऐसे करें डाउनलोड
चरण 1: सबसे पहले उम्मीदवार BSE Odisha की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.nic.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर दिए हुए OTET-2019 टैब पर क्लिक करें।
चरण 3: टैब पर क्लिक करने पर एक नया पृष्ठ खुल जाएगा।
चरण 4: उम्मीदवार इसके बाद अपनी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर समिबट करें।
चरण 5: ओडिशा टीईटी आंसर की स्क्रीन पर खुल जाएगी।
चरण 6: उम्मीदवार आंसर की को डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसई) ओडिशा के बारे में:
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, ओडिशा ओडिशा माध्यमिक शिक्षा अधिनियम, 1953 के तहत लागू एक निकाय है। यह राज्य में माध्यमिक शिक्षा को नियंत्रित, नियंत्रित और विकसित करता है। बीएसई छात्रों को विभिन्न रोजगार के अवसरों के लिए उन्हें तैयार करने के लिए विभिन्न पाठ्यक्रम प्रदान करने के लिए जिम्मेदार है।
ओटीईटी 2019 प्रवेश के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को पात्रता प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा जो उन्हें ओडिशा राज्य भर के सरकारी स्कूल में कक्षा 1 से 8 वीं और IX से XII में शिक्षकों के पद के लिए आवेदन करने की अनुमति देगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS