OJEE Admit Card 2019: ओजीईई 2019 परीक्षा के एडमिट कार्ड आज होंगे जारी, ojee.nic.in से करें डाउनलोड

OJEE Admit Card 2019: ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड आज यानी 26 अप्रैल 2019 को 5 बजे जारी किए जाएंगे। ओजेईई एडमिट कार्ड 2019 जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट ojee.nic.in पर जाकर 5 बजे के बाद अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ओजेईई 2019 परीक्षा (OJEE 2019 Exam) 12 मई 2019 को ओडिशा के विभिन्न शहरों में आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा का रिजल्ट जून के पहले सप्ताह में घोषित किया जा सकता हैं।
ओजीईई 2019 परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को ओडिशा के विभिन्न संस्थानों के अंडर ग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) कोर्सेस में दाखिले का मौका मिलेगा। ओजीईई परीक्षा 2019 (OJEE Exam 2019) पास करने के बाद छात्रों को लैटरल एंट्री के माध्यम से इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी, फार्मेसी आदि के अंडर ग्रेजुएट कोर्सेस में एडमिशन मिलेगा और MBA, MCA, MPLAN, MPHARM, MARCh,MTECH आदि पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन मिलेगा।
ओजीईई एडमिट कार्ड 2019 (OJEE Admit Card 2019) ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
चरण 1. सबसे पहले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट ojee.nic.in पर जाना होगा
चरण 2. इसके बाद OJEE Admit Card 2019 लिंक पर क्लिक करना होगा
चरण 3. फिर छात्र अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड भरकर संबिट करेंगे।
चरण 4. अंत में एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, उसे डाउनलोड कर लेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS