OJEE Counseling 2022: ओजेईई कांउसलिंग की प्रक्रिया हुई स्थगित, संशोधित शेड्यूल जल्द होगा जारी

OJEE Counseling 2022: ओजेईई कांउसलिंग की प्रक्रिया हुई स्थगित, संशोधित शेड्यूल जल्द होगा जारी
X
OJEE Counseling 2022: ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड ने ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (OJEE) 2022 की काउंसलिंग प्रक्रिया को टाल दिया है।

OJEE Counseling 2022: ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड ने ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (OJEE) 2022 की काउंसलिंग प्रक्रिया को टाल दिया है। ओजेईई काउंसलिंग का संशोधित शेड्यूल नियत समय में घोषित किया जाएगा। इस संबंध में आधिकारिक सूचना आधिकारिक वेबसाइट ojee.nic.in पर उपलब्ध है

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार काउंसलिंग प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है क्योंकि एआईसीटीई और विश्वविद्यालय द्वारा राज्य के तकनीकी / व्यावसायिक संस्थानों के अनुमोदन और संबद्धता की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है और कुछ विश्वविद्यालयों / परिषदों / बोर्डों के परिणाम घोषित नहीं किए गए हैं।

इससे पहले बोर्ड ने दूसरी और विशेष ओजेईई 2022 परीक्षा के लिए ओजेईई 2022 आवेदन की समय सीमा 14 अगस्त तक बढ़ा दी थी। ओजेईई 2022 के लिए शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 16 अगस्त से रात 10 बजे तक है। ओजेईई 2022 4 जुलाई से 8 जुलाई तक आयोजित किया गया था और रिजल्ट 28 जुलाई को घोषित किया गया था।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवार, जिन्होंने जेईई (मुख्य) - 2022 या ओजेईई - 2022 में रैंक हासिल की है और राज्य के तकनीकी / व्यावसायिक संस्थानों (सरकारी / निजी) में प्रवेश लेने के इच्छुक हैं, ओजेईई काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।

Tags

Next Story