OJEE Result 2022: ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट हुआ घोषित, स्कोरकार्ड ऐसे करें चेक

OJEE Result 2022: ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (OJEE 2022) का रिजल्ट आज सुबह 11: 30 बजे घोषित कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट ojee.nic.in या odishajee.nic.in पर जाकर अपना ओजेईई रिजल्ट 2022 चेक कर सकते हैं।
उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स के माध्यम से अपना ओजेईई 2022 रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल इंजीनियरिंग प्रवेश के लिए 58,000 से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे।
ओजेईई रिजल्ट 2022 चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक
ओजेईई रिजल्ट 2022: रैंक कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट ojee.nic.in पर जाएं।
चरण 2. होमपेज पर ओजेईई 2022 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. आपके लॉग-इन क्रेडेंशियल यानी रोल नंबर, जन्म तिथि दर्ज करें।
चरण 4. ओजेईई 2022 रैंक कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 5. रैंक कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसी की हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS