ऑनलाइन अध्ययन करके सीखें विदेशी भाषा, अपने जीवन को बनायें बहतर

ऑनलाइन अध्ययन करके सीखें विदेशी भाषा, अपने जीवन को बनायें बहतर
X
आधुनिक तकनीकी के युग में विदेशी भाषा सीखने के लिए अनेक उपकरणों और ऑनलाइन पाठ्यक्रमों का संचालन मोबाइल आदि पर किया जा रहा है। इनके उपयोग से लोगों में संसार में प्रयोग की जाने वाली भाषायों के प्रति रूचि जाग्रत हुई है। सोशल मीडिया की अनेक वेबसाइटों के द्वारा व्यक्ति दुनियाँ के हर क्षेत्र में लोगों से जुड गया है।

आधुनिक तकनीकी के युग में विदेशी भाषा सीखने के लिए अनेक उपकरणों और ऑनलाइन पाठ्यक्रमों का संचालन मोबाइल आदि पर किया जा रहा है। इनके उपयोग से लोगों में संसार में प्रयोग की जाने वाली भाषायों के प्रति रूचि जाग्रत हुई है। सोशल मीडिया की अनेक वेबसाइटों के द्वारा व्यक्ति दुनियाँ के हर क्षेत्र में लोगों से जुड गया है। भाषा अपनी किसी बात को प्रस्तुत करने का पहला माध्यम होता है।

हम उन सभी तकनीकी अध्यापकों का धन्यवाद करते हैं जो लोगों के भले के लिए आधुनिक उपकरणों पर ऑनलाइन कक्षाऐं चला रहे हैं। ऑनलाइन क्लासेज से लोगों के लिए अनेक सुविधायें हुई हैं कि वे घऱ बैठे किसी भी विषय की और किसी भी भाषा की क्लास अनुभवी अध्यापकों से पढ सकते है। विदेशी भाषा सीखने के बाद व्यक्ति संसार के किसी भी देश में अच्छी नौकरी प्राप्त कर सकता है।

उनके लिए काम करने के लिए सारी दुनियाँ के दरवाजे खुल जाते हैं। विदेश में अध्ययन करने के लिए उस देश की भाषा का जानना वेहद जरूरी होता है। एक से अधिक भाषा का ज्ञान रखने बाले व्यक्ति को विशेष व्यक्ति की श्रेणी में रखा जाता है। जो उसके रोजगार प्राप्त करने में मददगार होती है।

कुछ विशेष कोर्स जिनका ऑनलाइन अध्ययन करके मिलेगा विदेश में नौकरी करने का अवसर-

1. रूसी भाषा को कोर्स- यह उदमी द्वारा प्रस्तुत सियोसो शैक्षणिक संस्थान का रूसी भाषा सिखाने वाला कोर्स है। ऑनलाइन उपलब्ध यह कोर्स भाषा के मूल पहलुओं को सिखाने के साथ-साथ रूस की संस्कृति का सामान्य ज्ञान भी देता है। यह उदमी ऑनलाइन भाषा की वीडियो, पढने के लिए पाठ्यक्रम और पीडीएफ फाइल भी उपलब्ध करवाता है। कुछ ही दिनों के अभ्यास के बाद आप रूसी भाषा सीखकर भाषा बोल सकते हैं और अपने भावी भविष्य में अतुलनीय परिवर्तन कर सकते हैं।

2. स्पेनिश भाषा का कोर्स- स्पेनिश भाषा का कोर्स एक काफी लम्बा कोर्स है इसमें पहले कुछ आधारभूत जानकारी सीखने वाले को दी जाती हैं। स्पेनिश भाषा कोर्स UPValenciaX संस्थान द्वारा निर्मित है। जो भी अभ्यर्थी स्पेनिश भाषा सीखना चाहता है उसके लिए edX पर इसका ऑनलाइन अध्ययन कर सकता है।

3. फ्रेंच भाषा का कोर्स- यह कोर्स वेस्टनएचएस संस्थान के द्वारा निर्मित किया गया है। यह वहुत छोटा कोर्स है जो 21 दिन में पूरा हो जाता है। इसमें लर्नर्स को फ्रेंच भाषा की सामान्य जानकारी दी जाती है। इस कोर्स के बाद व्यक्ति फ्रेंच भाषा को आसानी से समझ सकता है और बोल भी सकता है।

4. जापानी भाषा का कोर्स- जापानी भाषा का यह कोर्स सेंट पीटर्सबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी ने प्रस्तुत किया है। इस कोर्स में सबसे पहले सीखने वाले को भाषा की व्याकरण, वाक्य रचना और उच्चारण का ज्ञान कराया जाता है। यह लगभग एक महीने चलने वाला कोर्स है। यह निशुल्क है। कोर्स पूरा होने पर प्रमाण पत्र भी दिया जाता है।

5. जर्मन भाषा का कोर्स- यह कोर्स उदमी द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। इस पाठ्यक्रम की रचना एस्तेर हार्टविग ने की है। इस भाषा को सीखने के लिए 740 रुपये की फीस जमा करानी होती है। कोर्स समाप्त होने पर प्रमाण पत्र भी दिया जाता है। ऑनलाइन इसकी 17 घण्टे की वीडियो उपलव्ध है।

इस प्रकार अनेक भाषायें ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध हैं जिनको आप सीख कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।

Tags

Next Story