OPSC AHO Admit Card 2022: ओपीएससी सहायक बागवानी अधिकारी परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, ऐसे करें डाउनलोड

OPSC AHO Admit Card 2022:  ओपीएससी सहायक बागवानी अधिकारी परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, ऐसे करें डाउनलोड
X
OPSC AHO Admit Card 2022: ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने सहायक बागवानी अधिकारी (AHO) परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए है।

OPSC AHO Admit Card 2022: ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने सहायक बागवानी अधिकारी (AHO) परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। सहायक बागवानी अधिकारियों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 24 जुलाई 2022 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.opsc.gov.in पर से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन में कहा गया है कि सहायक बागवानी अधिकारी विज्ञापन संख्या 12 2021-22 की भर्ती के लिए 24.07.2022 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को प्रवेश प्रमाण पत्र और निर्देश डाउनलोड करें। उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर ओपीएससी एएचओ एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड कर सकते हैं।

ओपीएससी एएचओ एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक

ओपीएससी एएचओ एडमिट कार्ड 2022: ऐसे करें डाउनलोड

चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाएं।

चरण 2. होमपेज पर, सहायक बागवानी अधिकारी (विज्ञापन संख्या 122021-22) के लिए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3. अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉग इन करें।

चरण 4. ओपीएससी एएचओ प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।

चरण 5, भविष्य के संदर्भ के लिए उसी की हार्ड कॉपी डाउनलोड करें और अपने पास रखें।

Tags

Next Story