OSSC Exams 2022: मई और जून में आयोजित होने वाली परीक्षाओं का कैलेंडर हुआ जारी, यहां से करें डाउनलोड

OSSC Exams 2022: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने मई और जून 2022 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए ओएसएससी परीक्षा 2022 कैलेंडर जारी कर दिए हैं। मई और जून परीक्षा के लिए आधिकारिक कैलेंडर ओएसएससी की आधिकारिक साइट ossc.gov.in पर उपलब्ध है।
नोटिस के अनुसार नियर स्टेनोग्राफर 2021 परीक्षा 2 मई 2022 को, फील्ड असिस्टेंट 2019 परीक्षा 7 मई 2022 को, प्रयोगशाला सहायक-सह-स्टोर कीपर 2018 परीक्षा 17 मई से 20 मई 2022 तक, जूनियर क्लर्क 2019 परीक्षा 22 मई से 23 मई 2022 तक, अमीन 2016 परीक्षा 3 जून 2022 से, सहायक प्रशिक्षण अधिकारी 2016 परीक्षा 4 जून 2022 से, जूनियर स्टेनो 2017 परीक्षा 6 जून 2022, असिस्टेंट क्यूरेटर और कंजर्वेटर 2017 परीक्षा 7 जून 2022, जूनियर स्टेनो 2016 16 जून से 18 जून 2022 तक संभावित है।
ओएसएससी परीक्षा 2022: कैलेंडर ऐसे करें डाउनलोड
चरण 1. ओएसएससी की आधिकारिक साइट ossc.gov.in पर जाएं।
चरण 2. होम पेज पर उपलब्ध ओएसएससी परीक्षा 2022 कैलेंडर लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार तारीखों की जांच कर सकते हैं।
चरण 4. फ़ाइल डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी रखें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS