OTET Admit Card 2019: ओडिशा टीईटी के एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

OTET Admit Card 2019: ओडिशा टीईटी के एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
X
OTET Admit Card 2019: ओडिशा टीईटी 2019 के एडमिट कार्ड बीएसई ओडिशा की ऑफिशियल वेबसाइट bseodisha.nic.in पर जारी कर दिए गए हैं।

OTET Admit Card 2019: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE), ओडिशा ने शुक्रवार, 2 अगस्त, 2019 को ओडिशा शिक्षक पात्रता परीक्षा (OTET) 2019 के एडमिट कार्ड (OTET 2019 Admit Card) को अपनी आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.nic.in पर जारी कर दिए हैं। ओडिशा बीएसई (Odisha BSE) द्वारा जारी परीक्षा नोटिफिकेशन के मुताबिक ओटीईटी 2019 (OTET 2019) का आयोजन 5 अगस्त, 2019 को किया जाएगा।

ओडिशा टीईटी 2019 (Odisha TET 2019) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseodisha.nic.in पर जाकर अपना ओटीईटी एडमिट कार्ड 2019 (OTET Admit Card 2019) डाउनलोड कर सकते हैं।


टीओआई के मुताबिक बीएसई ओडिशा डाक या ईमेल द्वारा ओटीईटी 2019 एडमिट कार्ड नहीं भेजे जाएंगे। उम्मीदवारों को बीएसई ओडिशा की ऑफिशियल वेबसाइट से ही डाउनलोड करना होगा और उसी का प्रिंट आउट लेना होगा। उम्मीदवार ओडिशा टीईटी एडमिट कार्ड 2019 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

ओटीईटी एडमिट कार्ड लिंक 5 अगस्त, 2019 तक बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड बंद होने की तारीख से पहले डाउनलोड कर लें। सभी उम्मीदवारों को ओटीईटी एडमिट कार्ड 2019 के साथ एक मान्य आईडी प्रूफ परीक्षा केंद्र में ले जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड के उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा।


ओटीईटी एडमिट कार्ड 2019 (OTET Admit Card 2019): ऐसे करें डाउनलोड

स्टेप 1- उम्मीदवार सबसे पहले बीएसई ओडिशा की ऑफिशियल वेबसाइट bseodisha.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2- होमपेज पर दिेए हुए OTET 2019 Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- क्लिक करने के बाद उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि दर्ज कर लॉगिन करें।

स्टेप 4- आपका ओटीईटी एडमिट कार्ड 2019 स्क्रीन पर खुल जाएगा।

स्टेप 5- आप उसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story