Pariksha Pe Charcha 2022: परीक्षा पे चर्चा के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि आज, ऐसे करें अप्लाई

Pariksha Pe Charcha 2022: परीक्षा पे चर्चा के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि आज, ऐसे करें अप्लाई
X
Pariksha Pe Charcha 2022: परीक्षा पे चर्चा 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज यानी 3 फरवरी 2022 को समाप्त हो जाएगी।

Pariksha Pe Charcha 2022: परीक्षा पे चर्चा 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज यानी 3 फरवरी 2022 को समाप्त हो जाएगी। जो उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक साइट mygov.in के माध्यम से कर सकते हैं। पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 जनवरी 2022 तक थी।

अब तक 12.03 लाख छात्रों, 2.69 लाख शिक्षकों और 90.11 लाख अभिभावकों ने परीक्षा पे चर्चा के पांचवें संस्करण के लिए अपना पंजीकरण कराया है। इस वर्ष पीपीसी का पांचवां संस्करण फरवरी 2022 में आयोजित किया जाएगा। भागीदारी केवल कक्षा 9, 10, 11 और 12 के स्कूली छात्रों के लिए खुली है। छात्र अपने लिए निर्दिष्ट केवल एक थीम में भाग ले सकते हैं।

परीक्षा पे चर्चा 2022 रजिस्ट्रेशन करने के लिए डायरेक्ट लिंक

परीक्षा पे चर्चा 2022: ऐसे करें रजिस्ट्रेश

चरण 1. माई गवर्नमेंट की आधिकारिक साइट mygov.in पर जाएं।

चरण 2. होम पेज पर उपलब्ध अभियान लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3. एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवार ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

चरण 4. विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

चरण 5. आपका आवेदन जमा कर दिया गया है।

चरण 6. एक बार हो जाने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।

चरण 7. आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Tags

Next Story