PGIMER Entrance Exam 2020: पीजीआईएमईआर ने विभिन्न परीक्षाओं का संशोधित शेड्यूल किया जारी, pgimer.edu.in से करें डाउनलोड

PGIMER Entrance Exam 2020: पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER), चंडीगढ़ ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विभिन्न प्रवेश परीक्षा 2020 के लिए संशोधित शेड्यूल जारी किया है। पीजीआईएमईआर प्रवेश परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.pgimer.edu.in पर जाकर चेक कर सकत हैं।
पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षाएं 14 से आयोजित की जाएगी। ये परीक्षाएं 22 जून, 2020 तक तक आयोजित की जाएंगी।
पीजीआईएमईआर प्रवेश परीक्षाओं का संशोधित शेड्यूल
प्रवेश परीक्षा का नाम | परीक्षा की संशोधित तिथि | परीक्षा की शिफ्ट |
एडी/एमएस एंट्रेंस एग्जाम | 14 जून 2020 | सुबह |
एमडी हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन एंट्रेंस एग्जाम | 14 जून 2020 | शाम |
फॉलोशिप एंड पोस्ट डॉक्टोरल फॉलोशिप एंट्रेंस एग्जाम | 14 जून 2020 | शाम |
डीएम/एमसीएच एंट्रेंस एग्जाम | 21 जून 2020 | शाम |
एमडीएस हाउस जॉब एंट्रेंस एग्जाम | 21 जून 2020 | शाम |
एमएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम | 22 जून 2020 | सुबह |
एमएससी/एमएससी (एमएलटी) एंट्रेंस एग्जाम | 22 जून 2020 | सुबह |
मास्टर इन पब्लिक हेल्थ एंट्रेंस एग्जाम | 22 जून 2020 | सुबह |
पीएचडी एंट्रेंस एग्जाम | 22 जून 2020 | सुबह |
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक काउंसलिंग की शेड्यूल और अलग से जारी की जाएगी। संबंधित परीक्षा के एडमिट कार्ड पर सुबह और शाम की पाली की समय सीमा अंकित होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट www.pgimer.edu.in पर नई अपडेट के लिए नजर बनाए रखें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS