PSEB 10th Result 2022: पंजाब बोर्ड कक्षा 10 का रिजल्ट हुआ घोषित, छात्र कल से कर पाएंगे चेक

PSEB 10th Result 2022: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने आज 5 जुलाई को दोपहर 12:15 बजे कक्षा 10 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस साल पास प्रतिशत 97.94 प्रतिशत है। हालांकि पंजाब बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट लिंक 6 जुलाई को सुबह 10 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय हो जाएगा। उम्मीदवार अपने संबंधित रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर देख सकते हैं।
टॉप 3 रैंक में लड़कियों ने बाजी मारी है। इस साल पंजाब बोर्ड की टॉपर फिरोजपुर की नैंसी रानी हैं। पहले और दूसरे रैंक धारकों ने समान अंक हासिल किए हैं, हालांकि, नैन्सी के छोटे होने के कारण उसे टाई-ब्रेकर फॉर्मूला के अनुसार टॉप रैंक दिया गया है।
पंजाब बोर्ड कक्षा 10 टर्म- II की परीक्षाएं भारत सरकार द्वारा प्रदान किए गए सभी कोविड 19 दिशानिर्देशों का पालन करते हुए 24 अप्रैल से 19 मई, 2022 तक ऑफ़लाइन पेन और पेपर मोड में आयोजित की गईं।
पंजाब बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट 2022: ऐसे कर पाएंगे चेक
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर उपलब्ध "PSEB कक्षा 10 रिजल्ट 2022" लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: रोल नंबर और जन्म तिथि (डीओबी) जैसे आवश्यक विवरण भरें।
चरण 4: सबमिट पर क्लिक करें और पंजाब कक्षा 10 का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 5: डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS