PSEB 12th Results 2022: पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज नहीं होगा घोषित, जानें कब जारी होगी रिजल्ट की डेट

PSEB 12th Results 2022: पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज नहीं होगा घोषित, जानें कब जारी होगी रिजल्ट की डेट
X
PSEB 12th Results 2022: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) कल यानी 28 जून को पंजाब बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट 2022 (Punjab Board Class 12 result 2022 की घोषणा करेगा।

PSEB 12th Results 2022: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) द्वारा पंजाब बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट 2022 (Punjab Board Class 12 result 2022) जल्द ही घोषित किया जाएगा। पंजाब बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट आज दोपहर 3 बजे घोषित होना था। लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस स्थगित कर दी गई है। रिजल्ट घोषित होने पर छात्र ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।

पंजाब कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 22 अप्रैल से 23 मई, 2022 तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। विषय की आवश्यकताओं के अनुसार पेपर की अवधि 1.30 घंटे, 2 घंटे, 2.30 घंटे और 3 घंटे थी। इस साल पंजाब में लगभग 3 लाख छात्र कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं। साल 2021 में कोविड-19 को देखते हुए परीक्षा रद्द कर दी गई थी और रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन पर आधारित था। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 96.48% रहा था।

पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 भी जल्द ही घोषित किया जाएगा। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट कल घोषित होने की उम्मीद है। लेकिन बोर्ड की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।

Tags

Next Story