PSSSB Forest Guard Exam:पंजाब फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

PSSSB Forest Guard Exam Admit Card 2022: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने फॉरेस्ट गार्ड के पद के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार PSSSB की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab पर जाकर PSSSB फॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड 2022 की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड 13 नवंबर, 2022 को परीक्षा आयोजित करेगा।
PSSSB Forest Guard Exam Admit Card 2022: क्या लिखा है नोटिस में ?
आधिकारिक बयान में उम्मीदवारों को 11 नवंबर 2022 को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर फिर से विजिट करने की सलाह दी गई है, ताकि वे अपने परीक्षा केंद्र के पते का विवरण जान सकें।" आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि, "आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने परीक्षा केंद्र के पते का विवरण जानने के लिए 11 नवंबर 2022 को इस वेबसाइट पर फिर से जाएं" कैंडिडेट्स एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ इस्तेमाल करें।
सीधा लिंक: PSSSB फॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करें
PSSSB Forest Guard Exam Admit Card 2022: कैसे डाउनलोड करें?
- पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर आने के बैद उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, "07-11-2022 – वन रक्षक (विज्ञापन संख्या 07/2022) के पद के लिए लिखित परीक्षा दिनांक 13-11-2022 के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। '
- लिंक "वर्तमान समाचार" अनुभाग के तहत बाएं कोने में उपलब्ध है।
- रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- आपका PSSSB फॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट लें।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से संगठन में कुल 200 रिक्त पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट देखें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS