Punjab Police Recruitment 2021: सिविलियन सपोर्ट स्टाफ के 634 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

Punjab Police Recruitment 2021: सिविलियन सपोर्ट स्टाफ के 634 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई
X
Punjab Police recruitment 2021: पंजाब पुलिस ने पंजाब पुलिस के इन्वेस्टिगेशन कैडर में 'सिविलियन सपोर्ट स्टाफ' (गैर वर्दीधारी) के 634 खाली पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

Punjab Police recruitment 2021: पंजाब पुलिस ने पंजाब पुलिस के इन्वेस्टिगेशन कैडर में 'सिविलियन सपोर्ट स्टाफ' (गैर वर्दीधारी) के 634 खाली पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू हो गई है हुई थी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 सितंबर है।

पंजाब पुलिस भर्ती 2021 आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक

पंजाब पुलिस भर्ती 2021: पदों का विवरण

कुल : 634 पद

कानूनी अधिकारी: 11 पद

सहायक कानूनी अधिकारी: 120 पद

फोरेंसिक अधिकारी: 24 पद

सहायक फोरेंसिक अधिकारी (एएफओ): 150 पद

कंप्यूटर/डिजिटल फोरेंसिक अधिकारी: 13 पद

सूचना प्रौद्योगिकी अधिकारी: 21 पद

सूचना प्रौद्योगिकी सहायक (सॉफ्टवेयर): 214 पद

वित्तीय अधिकारी: 11 पद

सहायक वित्तीय अधिकारी: 70 पद

पंजाब पुलिस भर्ती 2021: आयु सीमा

उपर्युक्त पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2021 को 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

पंजाब पुलिस भर्ती 2021: चयन प्रक्रिया

सिविलियन सपोर्ट स्टाफ के कैडर में वैकेंसियों को भरने के लिए भर्ती एक कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म (CAF) और कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के माध्यम से की जाएगी, जिसके बाद डॉक्यूमेंट स्क्रूटनी होगी।

पंजाब पुलिस भर्ती 2021: ऐसे करें आवेदन

चरण 1. पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाएं।

चरण 2. होम पेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें।

चरण 3. उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें 'पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (PBI) - 2021 में सिविलियन सपोर्ट स्टाफ की भर्ती' लिखा है।

चरण 4. अपने आप को पंजीकृत करें।

चरण 5. सभी आवश्यक विवरण भरें और सबमिट करें।

चरण 6. आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें।

चरण 7. आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ले लें।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर विस्तृत नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

Tags

Next Story