RRB Group D Answer Key 2022: 1.89 करोड़ उम्मीदवारों का खत्म होगा इंतजार, RRB इस दिन जारी कर सकता है आंसर की

RRB Group D Answer Key 2022: रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा Group D Answer Key 2022 जल्द ही जारी होने वाली है। रेलवे ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 1.03 लाख पदों पर नियुक्तियां की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए लगभग 1 करोड़ 15 लाख लोगों ने आवेदन किया था। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से यह परीक्षा पांच चरणों में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा 17 अगस्त को शुरू हुई थी जो कि 11 अक्टूबर 2022 तक चली।
परीक्षा के बाद अब भर्ती बोर्ड द्वारा आरआरबी ग्रुप डी आंसर-की 2022 जारी होनी है। फिलहाल इसे लेकर कोई आधिकारिक अनाउंसमेंट नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक रेलवे ग्रुप डी आंसर-की 2022 को 25 अक्टूबर तक जारी की जा सकती है। उम्मीदवार अपनी सम्बन्धित Railway Zone की आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव किए जाने के बाद लिंक से अनौपचारिक आंसर-की को डाउनलोड कर के अपने जवाबों का मेल कर सकते हैं।
RRB Group D Answer Key 2022: जानें कब घोषित होंगे परिणाम
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2022 के लिए अनौपचारिक आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवार आंसर की पर अपनी आपत्ति जता सकते है। उम्मीदवारों द्वारा आपत्तियों की समीक्षा के बाद बोर्ड अंतिम आंसर की जारी करेगा। इसके साथ ही, अंतिम आंसर की के आधार पर आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 की भी घोषणा कर दिए जाएंगे। मालूम हो की परिणाम घोषित किए जाने की तिथि की भी जानकारी बोर्ड ने अभी तक साझा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि परिणाम भी जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा। बोर्ड के हाल ही में दिए गए आदेश के अनुसार इन पदों पर अप्रैल 2023 तक बहाली की जाएगी। लेकिन बहाली से पहले उम्मीदवारों को फिजिकल, मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से गुजरना होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS