REET Exam 2023: राजस्थान रीट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 25 फरवरी से होगी परीक्षा

REET Exam 2023: राजस्थान रीट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 25 फरवरी से होगी परीक्षा
X
REET Exam 2023: राजस्थान रीट परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा रीट की नई भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार परीक्षा की डिटेल्स चेक कर सकते हैं।

Rajasthan 3rd Grade Teacher Bharti 2022: राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती 2022 (Rajasthan 3rd Grade Teacher Bharti) का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती के लिए आज नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी जो लंबे समय से इस भर्ती नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे थे आखिरकार उनका इंतजार खत्म हो चुका।


यह नोटिफिकेशन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा रीट की नई भर्ती के लिए किया गया है। राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन कुल 48000 पदों के लिए जारी हुआ है। यह नोटिफिकेशन अनुसूचित क्षेत्र के तहत कुल 6018 हजार पदों और गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 41482 पदों पर जारी हुआ है। राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती 2022 के लिए जो उम्मीदवार इच्छुक और योग्य हैं वे 21 दिसंबर 2022 से 19 जनवरी 2023 के बीच कभी भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती 2022 से रिलेटेड संपूर्ण जानकारी इस पोस्ट में उपलब्ध है।

REET Exam 2023: कब होगी रीट की परीक्षा

राजस्थान रीट परीक्षा पहले 4 और 5 फरवरी 2023 को आयोजित होने वाली था, लेकिन अब इसकी तारीख बदल दी गई है। अब परीक्षा 25 से 28 फरवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी।

REET Exam 2023: आयु सीमा

इस परीक्षा में 18 वर्ष से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार हिस्सा ले सकते है।

Tags

Next Story