RBSE Results 2022: राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द होगा घोषित

Rajasthan Board 10th, 12th Result 2022: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) द्वारा राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 रिजल्ट 2022 जल्द ही घोषित करने की उम्मीद है। हालांकि रिजल्ट की तारीख और समय के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कुछ रिपोर्टों के अनुसार इसे जल्द ही घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होंगे।
राजस्थान बोर्ड परीक्षा रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा समय से पहले ही कर दी जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि पिछले साल की तरह राजस्थान के शिक्षा मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजे घोषित कर सकते हैं।
एक बार रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र रिजल्ट लिंक के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। उन्हें रिजल्ट चेक करने के लिए अपने रोल नंबर या एडमिट कार्ड पर उल्लिखित अन्य विवरणों के साथ लॉगिन करना होगा।
राजस्थान बोर्ड 10 वीं, 12 वीं रिजल्ट 2022: अंक ऐसे कर पाएंगे चेक
चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
चरण 2. होमपेज पर कक्षा 10 या कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. रोल नंबर या अन्य विवरण दर्ज करें।
चरण 4. अगले पेज पर देखें नतीजे भविष्य के उपयोग के लिए एक प्रिंटआउट लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS