RBSE 8th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट कब होगा घोषित, जानिए...

RBSE 8th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट कब होगा घोषित, जानिए...
X
RBSE 8th Result 2022: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) राजस्थान बोर्ड 8वीं के रिजल्ट (RBSE 8th Result 2022) कुछ ही दिनों में घोषित किए जा सकते हैं।

RBSE 8th Result 2022: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) राजस्थान बोर्ड 8वीं के रिजल्ट (RBSE 8th Result 2022) कुछ ही दिनों में घोषित किए जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2022 अगले सप्ताह में रिजल्ट जारी हो जाएगा लेकिन बोर्ड की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। जल्द ही राजस्थान बोर्ड कक्षा 5 और कक्षा 8 के रिजल्ट (Rajasthan Board 8th Result 2022) की तारीख और समय की ऑफिशियल घोषणा करेगा।

सभी उम्मीदवार आरबीएसई 8वीं के रिजल्ट 2022 को आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in और https://rajeduboard.rajasthan.gov.in/ 5पर चेक कर सकते हैं। आरबीएसई 8वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा के लिए निश्चित तिथि और समय जल्द ही बोर्ड अधिकारियों द्वारा घोषित किए जाने की उम्मीद है।

राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले राजस्थान बोर्ड या आरबीएसई के सूत्रों ने कहा कि कक्षा 8वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा 1 जून को की जाएगी। आरबीएसई ने कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षा 17 अप्रैल 2022 से 17 मई 2022 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की थी।

राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2022: ऐसे कर पाएंगे चेक

चरण 1- छात्र सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।

चरण 2- होमपेज पर उपलब्ध 'आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2022' पर क्लिक करें।

चरण 3- अब अपना रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें।

चरण 4- रोल नंबर लिख कर सबमिट बटन पर क्लिक करें।

चरण 5- आरबीएसई 8वीं व 5वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।

चरण 5- अब इस रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट आउट भी निकाल लें।

Tags

Next Story