Rajasthan BSTC Admit Card 2021: राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, यहां से करें चेक

Rajasthan BSTC Admit Card 2021: प्रारंभिक शिक्षा विभाग, राजस्थान ने राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार जो राजस्थान बीएसटीसी के लिए उपस्थित होंगे। वे परीक्षा प्रारंभिक शिक्षा विभाग, राजस्थान की आधिकारिक साइट predeled.com के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा 31 अगस्त, 2021 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक राज्य भर के विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा आयोजित करने के लिए राज्य और केंद्र सरकार द्वारा जारी सभी कोविड 19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए परीक्षा आयोजित की जाएगी।
राजस्थान बीएसटीसी एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक
राजस्थान प्री डीएलएड एडमिट कार्ड 2021: ऐसे करें डाउनलोड
चरण 1. प्रारंभिक शिक्षा विभाग, राजस्थान की आधिकारिक साइट predeled.com पर जाएं।
चरण 2. होम पेज पर उपलब्ध राजस्थान प्री डीएलएड एडमिट कार्ड 2021 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
चरण 4. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 5. एडमिट कार्ड को चेक कर लें और उसे डाउनलोड करें।
राजस्थान प्री डीएलएड पाठ्यक्रम प्रारंभिक शिक्षा विभाग राजस्थान द्वारा प्रारंभिक शिक्षा में दो वर्षीय डिप्लोमा, डीएलएड पाठ्यक्रम में आवेदन के लिए आयोजित किया जाता है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार प्री डीएलएड की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS