Rajasthan BSTC Result 2019: बीएसटीसी कट ऑफ और अंक ऐसे करें चेक, डायरेक्ट लिंक bstc2019.org

Rajasthan BSTC Result 2019:  बीएसटीसी कट ऑफ और अंक ऐसे करें चेक, डायरेक्ट लिंक bstc2019.org
X
Rajasthan BSTC Cut Off 2019 राजस्थान बीएसटीसी 2019 की कट ऑफ मेरिट लिस्ट के साथ घोषित की जाएगी। बीएटसी कट ऑफ के बराबर उम्मीदवार को न्यूनतम अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है।

Rajasthan BSTC Cut Off 2019: बेसिक स्कूल टीचिंग कोर्स (BSTC) 2019 परीक्षा का परिणाम (Rajasthan BSTC Result) बुधवार यानी 3 जुलाई को जारी कर दिया गया हैं। राजस्थान शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने राजस्थान बीएटीसी परिणाम 2019 (Rajasthan BSTC Result 2019) की घोषणा बीएसटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट www.bstc2019.org पर की गई है। अब छात्रों की काउंसलिंग प्रक्रिया चल रही है। लेकिन उससे पहले यह जान लें कि इस साल राजस्थान बीएटसी की कट ऑफ (Rajasthan BSTC Cut Off 2019) कितनी रह सकती है। इस साल सामान्य पुरुष की बीएसटीसी कट ऑफ (BSTC Cut Off 2019) पिछले साल से एक अंक ज्यादा रहने की संभावना है।

राजस्थान बीएसटीसी 2019 की लिए कट ऑफ (Rajasthan BSTC 2019 Cut Off ) मेरिट लिस्ट के साथ घोषित की जाएगी। बीएटसी कट ऑफ (BSTC Cut Off) के बराबर उम्मीदवार न्यूनतम अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। जो कोई भी उम्मीदवार कट ऑफ अंक के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करेगा, उसे ही राजस्थान के डीएलएड कोर्स वाले कॉलेजों में एडमिशन मिलेगा।

इस साल सामान्य पुरुष वर्ग के लिए 427 कट ऑफ रह सकती है। अनारक्षित महिला वर्ग के लिए कट ऑफ 410 और SC पुरुषों के लिए 400 और SC महिलाओं के लिए 368, वहीं ST पुरुषों के लिए 415 और ST महिलाओं के लिए 385 कट ऑफ रह सकती है, जबकि TST पुरुष के लिए 355 और TST महिलाओं के लिए 310, SBC पुरुष के लिए 405 और महिला के लिए 367 कट-ऑफ रह सकती है।


राजस्थान बीएटीसी 2019 कट ऑफ (Rajasthan BSTC 2019 Cut Off) कैटगरी वाइज


सामान्य पुरुष

427

समान्य महिला

410

एससी पुरुष

400

एससी महिला

368

एसटी पुरुष

415

एसटी महिला

385

टीएसटी पुरुष

355

टीएसटी महिला

310

एसबीसी पुरुष

405

एसबीसी महिला367


आपका बता दें कि राजस्थान बीएटसी 2019 परीक्षा का आयोजन 26 मई को हुआ था। इसमें जिसका परिणाम हाल में घोषित किया गया है। इसके बाद अब काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया चल रही। काउंसलिंग की ये रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 12 जुलाई तक चलेगी। यह काउंसलिंग प्रक्रिया जुलाई से अगस्त के बीच चलेगा। रास्थान बीएटीसी 2019 में करीब साढ़े सात लाख छात्रों ने भाग लिया था।

छात्रों को काउंसलिंग के समय डीएलएड कोर्स के कॉलजों, जिनमें आप प्रवेश लेना चाहते हैं, उन्हें चुनना होगा। इसके बाद बीएसटीसी सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया इसके बाद शुरू की जाएगी। एक बार सीट अलॉट हो जाने के बाद छात्रों को प्रवेश शुल्क जमा करना होगा।


राजस्थान बीएसटीसी परिणाम 2019 (Rajasthan BSTC Result 2019 ): ऐसे चेक करें अंक

स्टेप-1 : सबसे पहले छात्र BSTC 2019 की ऑफिशियल वेबसाइट www.bstc2019.org पर जाएं।

स्टेप-2 : वेबसाइट होम पेज पर BSTC 2019 Result के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप-3 : क्लिक करने पर नया पेज खुलेगा, उसमें उम्मीदवार अपना रोल नंबर डालकर सबिट कर दें

स्टेप-4 : अंत में आपके बीएसटीसी अंक स्क्रीन पर खुल जाएगे, उसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story