Rajasthan BSTC Result 2019 : जून की इस तारीख को घोषित हो सकता है बीएसटीसी का रिजल्ट

Rajasthan BSTC Result 2019 : जून की इस तारीख को घोषित हो सकता है बीएसटीसी का रिजल्ट
X
राजस्थान शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित BSTC (Rajasthan Basic School Teaching Course) के परिणाम जल्द घोषित होने वाले हैं। मई के महीने में विश्वविद्यालय ने पूरे राजस्थान में BSTC Entrance Test कराए थे। BSTC के परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएंगे। Pre BSTC Result 2019 के परिणाम सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

Rajasthan BSTC Result 2019 :राजस्थान शिक्षा परिषद (Rajasthan Basic School Teaching Course) की ओर से आयोजित बीएसटीसी रिजल्ट 2019 (BSTC Result 2019) को लेकर छात्रों में लगातार बेचैनी देखी जा रही है। बीएसटीसी रिजल्ट के घोषित होने की अभी तक कोई ऑफिसियल सूचना नहीं है। पर कहा जा रहा कि जून के आखिरी सप्ताह में रिजल्ट घोषित हो जाएगा।

राजस्थान में करीब साढ़े सात लाख छात्रों ने बीते महीने 26 मई को प्रदेश के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दी थी। इस परीक्षा को प्री डीएलएड परीक्षा भी कही जाती है। बीएसटीसी में पास हुए छात्रों को राजस्थान के प्रमुख संस्थानों में डीएलएड कोर्स में दाखिला लेने का मौका मिलेगा।

बीएसटीसी का रिजल्ट bstc2019.org पर जाकर देख पाएंगे। बीएसटीसी परीक्षा में माइनस मार्किंग (Negative Marking) नहीं है, एक सवाल तीन नंबर का है। रिजल्ट घोषित होने के बाद उत्तीर्ण छात्रों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। काउंसलिंग के पहले मेरिट बनाई जाएगी और फिर उसी अनुसार छात्रों को बुलाया जाएगा। सूत्रों की माने तो 25 या 26 जून को बीएसटीसी के रिजल्ट आने के चांस हैं।

Rajasthan Pre D.El.Ed Result 2019 को चेक करने की प्रक्रिया-

1. पहले आप आधिकारिक वेबसाइट bstc2019.org पर जाएं।

2. अब आपको होम पेज पर रिजल्ट का एक लिंक करना है।

3. रिजल्ट को जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें।

4. अब जरूरी डिटेल जैसे नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि/पासवर्ड आदि भरें।

5. जरूरी डिटेल भरने के बाद रिजल्ट के बटन पर क्लिक करें।

6. अब आप Rajasthan BSTC Result 2019 को चेक कर सकते हैं।

7. रिजल्ट को चेक करें और उसकी हार्ड कॉपी अपने भविष्य में उपयोग के लिए ले जा सकते हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story