Rajasthan BSTC Result 2019: जानिए इस बार कितनी रह सकती है बीएसटीसी की कट ऑफ, जून में घोषित होगा रिजल्ट

Rajasthan BSTC Result 2019: राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा का आयोजन 26 मई 2019 को राज्य के विभिन्न शहरों ऑफलाइन मोड किया गया था बीएसटीसी 2019 परीक्षा शामिल होने वाले उम्मीदवारों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। उम्मीदवार राजस्थान बीएसटीसी 2019 रिजल्ट घोषित होने के बाद bstc2019.org ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे।
राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा का रिजल्ट जून में घोषित हो सकता है। राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट 2019 के साथ-साथ राजस्थान बीएटसीटी कट ऑफ 2019 भी जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की आवश्यकता होगी। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार बीएसटीसी bstc2019.org की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चे कर सकते हैं।
राजस्थान बीएसटीसी कट ऑफ 2019(Rajasthan BSTC cut off 2019) से ज्यादा मार्क्स हासिल करने वाले उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। उम्मीदवारों को काउंसलिंग और सीट आवंटन राजस्थान बीएसटीसी 2019 मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
बीएसटीसी कट ऑफ 2019 (BSTC cut off 2019) कितनी रह सकती है, जानिएं
कैटगरी | पुरुष | महिला |
Gen | 415 से 425 तक | 400 से 410 तक |
SC | 390 से 400 तक | 360 से 370 तक |
TST | 350 से 360 तक | 310 से 320 तक |
ST | 410 से 415 तक | 380 से 390 तक |
410 से 415 तक | 365 से 370 तक |
आपको बता दें कि राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा का आयोजन राज्य स्तर पर किया जाता है। राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा 2019 में सफल उम्मीदवारों को काउंसलिंग शामिल होना होगा, इसके बाद संस्थान का आवनंट किया जाएगा। राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा 2019 पास करने वाले उम्मीदवारों को राजस्थान राज्य सरकार द्वारा सर्टिफिकेट मिलेंगे।
राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट 2019 (Rajasthan BSTC Result 2019) इन स्टेप्स से करें चेक
स्टेप 1- सबसे पहले राजस्थान बेसिक स्कूल टीचिंग कोर्स (BSTC) की आधिकारिक वेबसाइट bstc2019.org पर विजिट करें।
स्टेप 2- होम पेज पर 'Result 2019' का लिंक दिखाई देगा, यहां क्लिक करें।
स्टेप 3- अब रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए लॉग-इन करें।
स्टेप 4- लॉग-इन करने के तुरंत बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा। रिजल्ट को डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल कर रखे लें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS