RSMSSB CET Admit Card 2023: जारी हुआ राजस्थान सीईटी का एडमिट कार्ड, इन 5 स्टेप्स में करें डाउनलोड, जानें कब होगी परीक्षा

RSMSSB CET 12th Admit Card 2023: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने 2nd लेवल कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2023 (RSMSSB CET 12th Exam 2023) के लिए एडमिट कार्ड (RSMSSB CET 12वीं परीक्षा 2023 एडमिट कार्ड) जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 4,5 और 11 फरवरी 2023 को आयोजित की जाएगी।
परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से करीब एक घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। वहीं परीक्षा केंद्र पर आधिकारिक पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट या वोटर आईडी कार्ड भी लेकर जाना होगा।
परीक्षा दो पालियों में होगी
परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली में परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। दूसरी पाली में परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी। परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी गाइडलाइंस चेक कर सकते हैं।
आरएसएमएसएसबी सीईटी 12वीं परीक्षा 2023 कैसे डाउनलोड करें
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं.
- होम पेज पर दिए गए RSMSSB CET 12वीं परीक्षा 2023 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
- एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें.
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS