Rajasthan Pre DELEd Result 2022: राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा का रिजल्ट आज, शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

Rajasthan Pre DELEd Result 2022: राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा का रिजल्ट आज, शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी
X
Rajasthan BSTC Result 2022 Date, Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2022 Date: राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। राज्य शिक्षा मंत्री बुलाकी दास कल्ला ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर रिजल्ट की तारीख घोषित कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर अपने नतीजे देख सकेंगे।

Rajasthan Pre DELEd Exam 2022 Result: रजिस्ट्रार, शिक्षा विभागीय परीक्षाएं राजस्थान प्री डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (Pre DELEd) का परिणाम आज यानी 1 नवंबर, 2022 को घोषित करेगी। उम्मीदवार राजस्थान Pre DELEd परीक्षा परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ बुलाकी दास कल्ला ने ट्विटर पर कहा, "प्री डी एल एड परीक्षा 2022 का परीक्षा परिणाम 1 नवंबर 2022 को दोपहर के बाद जारी किया जाएगा। इस परीक्षा में 599294 उम्मीदवार शामिल हुए थे।"

Rajasthan Pre DELEd Exam 2022 Result: कैसे डाउनलोड करें?

  1. आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर, "Rajasthan Pre DELEd रिजल्ट 2022 डाउनलोड करें"के टैब पर क्लिक करें।
  3. लॉगिन क्रेडेंशियल भरे और सबमिट के विकल्प पर क्लिक करें।
  4. आपका राजस्थान प्री डीईएलईडी परीक्षा परिणाम 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट लें।

राजस्थान प्री डीईएलईडी परीक्षा 2022 8 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। परीक्षा ऑफलाइन पेन और पेपर-आधारित मोड में आयोजित की गई थी। इस साल लगभग 5,99,294 उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए हैं। उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए panjiyakpredeled.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।राजस्थान बेसिक स्कूल टीचिंग कोर्स (BSTC) प्री-DELEd परीक्षा राजस्थान के प्रारंभिक शिक्षा विभाग (DELEd) द्वारा राज्य भर में स्थित 372 DELEd संस्थानों में उपलब्ध 25,000 सीटों पर प्रवेश देने के लिए आयोजित की गई थी।

Tags

Next Story