Rajasthan RSOS November Exams 2019: आरएसओएस नवंबर परीक्षा 2019 का टाइम टेबल हुआ जारी, rsos.rajasthan.gov.in से करें डाउनलोड

Rajasthan RSOS November Exams 2019: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की शेड्यूल जारी कर दिया है। आरएसओएस नवंबर परीक्षा 2019 टाइम टेबल ऑफिशियल वेबसाइट rsos.rajasthan.gov.in पर जारी किया गया है। आरएसओएस नवंबर परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आरएसओएस की आधिकारिक वेबसाइट rsos.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परीक्षा टाइम टेबल चेक कर सकते हैं।
राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल द्वारा 10वीं और 12वीं अक्टूबर और नवंबर परीक्षाएं 7 नवंबर से शुरू होंगी और 10वीं क्लास की परीक्षाएं 29 नवंबर 2019 तक आयोजित की जाएंगी और 12वीं की परीक्षाएं 4 दिंसबर 2019 तक आयोजित की जाएंगी।
आरएसओएस द्वारा 10वीं और 12वीं की नवंबर परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट rsos.rajasthan.gov.in पर जारी किए जाएंगे। एक बार जारी होने के बाद छात्र अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
RSOS November Exams 2019 Time Table PDF
जारी डेट शीट के मुताबिक गणित, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान भूगोल, गृह विज्ञान डाटा एंट्री कार्य, कंप्यूटर साइंस, पर्यावरणीय विज्ञान और चित्रकला की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 7 नवंबर से 19 नवंबर के बीच आयोजित की जाएंगी।
आरएसओएस नवंबर परीक्षा 2019 टाइम टेबल (RSOS November exams 2019 Time Table) ऐसे करें डाउनलोड
स्टेप 1: छात्र आधिकारिक वेबसाइट rsos.rajasthan.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर Time_table- Oct-Nov-2019 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: लिंक पर क्लिक करने पर स्क्रीन पर पीडीएफ खुल जाएगा।
स्टेप 4: छात्र उसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS