RBI Assistant Prelims 2022: आरबीआई प्रीलिम्स परीक्षा का स्कोर्डकार्ड हुआ जारी, यहां से करें डाउनलोड

RBI Assistant Prelims 2022: आरबीआई प्रीलिम्स परीक्षा का स्कोर्डकार्ड हुआ जारी, यहां से करें डाउनलोड
X
RBI Assistant Prelims 2022 Score Card: भारतीय रिजर्व बैंक ने आरबीआई असिस्टेंट प्रारंभिक स्कोरकार्ड 2022 जारी कर दिए है।

RBI Assistant Prelims 2022 Score Card: भारतीय रिजर्व बैंक ने आरबीआई असिस्टेंट प्रारंभिक स्कोरकार्ड 2022 जारी कर दिए है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in से आरबीआई असिस्टेंट प्रारंभिक स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

आरबीआई असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट पिछले सप्ताह घोषित किया गया था। प्रारंभिक परीक्षा 26 और 27 मार्च, 2022 को आयोजित की गई थी। प्रीलिम्स परीक्षा में क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। मुख्य परीक्षा मई 2022 में आयोजित की जाएगी।

आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स स्कोरकार्ड 2022: ऐसे करें चेक

चरण 1. आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।

चरण 2. होमपेज पर उपलब्ध अवसर लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3. एक नया पेज खुलेगा। वर्तमान वैकेंसियों लिंक पर क्लिक करें।

चरण 4. अब रिजल्ट पर क्लिक करें।

चरण 5. असिस्टेंट के पद के लिए भर्ती - 2021 - 26-27 मार्च, 2022 को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के स्कोर्डकार्ड

चरण 6. रिजस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और जन्म तिथि / पासवर्ड के साथ आईबीपीएस पोर्टल पर लॉग इन करें।

चरण 7. स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।

Tags

Next Story