RBI Assistant Result 2022: आरबीआई असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट हुआ घोषित, ऐसे करें चेक

RBI Assistant Result 2022: आरबीआई असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट हुआ घोषित, ऐसे करें चेक
X
RBI Assistant Result 2022: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आरबीआई असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2022 के रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा 26 और 27 मार्च 2022 को आयोजित की गई थी।

RBI Assistant Result 2022: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आरबीआई असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2022 के रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा 26 और 27 मार्च 2022 को आयोजित की गई थी। उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर देख सकते हैं। जिन लोगों ने प्रारंभिक दौर में अर्हता प्राप्त कर ली है। वे अब मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, जो कि मई 2022 में होने वाली है।

आरबीआई असिस्टेंट रिजल्ट 2022: ऐसे करें चेक

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।

चरण 2: होमपेज पर, टैब पर क्लिक करें।

चरण 3: नए पेज पर, वर्तमान वैकेंसियों के लिंक पर क्लिक करें।

चरण 4: आरबीआई असिस्टेंट रिजल्ट लिंक 2022 पर क्लिक करें।

चरण 5: रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा। अपना रोल नंबर चेक करें।

आईबीआई सहायक आवेदन प्रक्रिया 17 फरवरी से शुरू हुई थी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 मार्च थी। नोटिस के अनुसार के अनुसार, पद के लिए चयन दो चरणों में एक देशव्यापी प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से होगा यानी प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा और उसके बाद भाषा प्रवीणता परीक्षा (एलपीटी)।

असिस्टेंटों को प्रति माह 20,700/- का प्रारंभिक मूल वेतन और अन्य भत्ते मिलेंगे। महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, शहर प्रतिपूरक भत्ता, परिवहन भत्ता आदि, जो समय-समय पर स्वीकार्य हो। वर्तमान में सहायकों के लिए प्रारंभिक मासिक सकल परिलब्धियां लगभग 45,050 रुपए होंगी।

Tags

Next Story